बाघ ने हमला कर महिला को गम्भीर रूप से किया घायल

सुचित सिंह 


अमीरगर खीरी। महेशपुर वन रेंज के अंतर्गत कठिना नदी पुल के समीप बने आश्रम के पास बाघ ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलमती पत्नी चंद्रिका प्रसाद निवासी हरीनगर कठिना पुल के समीप बने आश्रम के समीप अपने खेत पर फसल बचा रही थी तभी कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे बाघ ने महिला  पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने किसी तरह से घायल महिला को बाघ के चंगुल से छुड़ाया। उधर वन विभाग का कहना है कि महिला आंवला वन बीट कंपार्टमेंट नंबर 6 में लकडी बीन रही थी तभी बाघ ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल किया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए मोहम्मदी सीएससी भेजा जहां महिला की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया है ।वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाघ की तलाश में कांबिंग की तथा ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की साथ ही मौके पर लगे खून के निशान बाली जगह को रस्सियों से घेर दिया है जिससे जांच कराई जा सके। महेशपुर वन रेंज के अधिकारी कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते किसी तरीके की कोई कांबिंग न होने से ग्रामीण दहशत में हैं।बतातें चलें कई दिनों से रेहरिया से सुभाष नगर तक बाघ को देखा जा रहा था जिसकी जानकारी वन विभाग को भी थी सुभाष नगर क्षेत्र में कैमरे भी लगाए गए मगर वन विभाग जिसका इंतजार कर रहा था वह घटना घटित हो गई।



Post a Comment

0 Comments