अवैध सम्बन्धो के चलते हुई थी मुनेजर की हत्या


लखीमपुर खीरी। अवैध सम्बन्धो के चलते थाना ईशानगर के अंतर्गत तीन दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया । 



    एसपी खीरी विजय ढुल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ईशानगर पुलिस को 2/3 फरवरी को सूचना मिली कि ग्राम मिशनपुरवा रामलोक निवासी मुनेजर पुत्र सम्बारी की रात में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेहरे पर वार करके हत्या कर दी है सूचना पर थाना ईशानगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक मुनेजर के भाई जगमोहन की लिखित शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई तो विवेचना में यह प्रकाश में आया कि नामजद अभियुक्त निजामुद्दीन के द्वारा 2 फरवरी की रात्रि में मृतक के घर आकर बांका मारकर उसकी हत्या कर दी थी । हत्या का कारण निजामुद्दीन व मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध का होना प्रकाश में आया घटना की रात्रि में मृतक की पत्नी द्वारा घर की टाटिया हटाकर अभियुक्त को अंदर लाया गया था उसके बाद बांके से प्रहार कर मुनेजर की हत्या कर दी । अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर मृतक की पत्नी व निजामुद्दीन दोनो को जेल भेज दिया। 

Post a Comment

0 Comments