पलियाकलां-खीरी। दिल्ली के मंगोलपूरी में हुए रिंकू शर्मा की हत्या के
विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने राष्ट्रपति को संबोधित
ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को दिया सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से
आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। राष्ट्रपति को संबोधित
तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद व
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दस फरवरी को हुए रिंकू शर्मा के हत्यारों को
फांसी व अन्य हमलावरों पर रासुका लगाये जाने, फास्ट ट्रेक कोर्ट में
विचरण का आदेश कर न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक की भी नियुक्ति किये
जाने, रिंकू शर्मा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और
परिवारजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहयोग दिये जाने, दिल्ली में
हिंदुओं पर लगातार हमलों के लिए के लिए दिल्ली पुलिस को जवाबदेही
सुनिश्चित किए जाने, देशभर में सरकारी जमीनों पर विशेष समुदाय द्वारा
किये जा रहे अवैध अतिक्रमणों को अविलंब हटाये जाने, विशेष समुदाय बाहुल्य
क्षेत्रों में हिन्दू युवकों को सुरक्षार्थ शस्त्र लाइसेंस अधिकाधिक दिये
जाने की मांग रखी गई है। ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के
जिला मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, नगर अध्यक्ष ब्रजमोहन गोयल, नगर मंत्री
सुधीर गुप्ता, कुलदीप जसवाल, पंकज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, नीरज गुप्ता
स्वामी, आनंद शाह, राजकुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


0 Comments