क्राइम टीवी सीरियल देख कर आया हत्या करने का आईडिया

 लखीमपुर खीरी ।  क्राइम टीवी सीरियल देख कर हुए   ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने  पूर्व प्रधान सहित 6 आरोपियों को जेल भेज दिया ।  

 


  आपको बता दें की 13  जनवरी की सुबह कोतवाली सदर को मीरपुर रेसोरा गांव के पास  एक अज्ञात शव की सूचना मिली सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की तो उक्त शव की शिनाख्त प्रदीप के रूप मे हुई । पुलिस की विवेचना में पता चला कि मृतक प्रदीप की हत्या वाली रात को  मृतक व अन्य सभी साथी  मीरपुर निवासी सुनील  के घर पर शराब पी रहे थे इसी बीच मामूली विवाद हो गया इसके   बाद अभियुक्त सुनील ने नीरज वर्मा और बाबूराम के साथ मिलकर लात घुसो और डंडे से मारकर प्रदीप की हत्या कर दी थी, हत्या के बाद सुनील द्वारा अपने अन्य साथियों जिनमें प्रह्लाद उमेश व बलबीर की सहायता से प्रदीप की लाश को लग्जरी गाड़ी की डिग्गी में रखकर नग्न अवस्था मे  गाव के पास ही  मैदान में मृतक की  लाश फेक दी, अभियुक्त सुनील पासी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि प्रदीप को नग्न अवस्था में इसलिए फेका  क्योंकि एक बार क्राइम टीवी सीरियल के एक शो में इस तरह की घटना देखी थी, जिस्स्से हम पुलिस को गुमराह कर सकें, बहरहाल सदर कोतवाली पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में इस्तेमाल होने वाली टी यू वी कार सहित एक चाकू और डण्डा बरामद किया कर सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया । 

Post a Comment

0 Comments