नरोत्तम लाल
सिंगाही-खीरी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में आये दिन आदम खोर बाघ के चलते लोगों में इस समय दहशत का माहौल बना हुआ है। बाघ द्वारा लगातार जानवरो और मनुष्यों पर हमले करने से क्षेत्र वासियों में व्याप्त डर के चलते रात में बाहर निकलना भी दूभर हो गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल बनना भी वाजिब है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही बाघ ने अपना प्रकोप दिखाते हुए मानव व पशुओं की कई जाने ले डाली। बाघ के बढ़ते प्रकोप से दिन प्रतिदिन मानव या पशुओं के शिकार की घटनाओं में तेजी के साथ बृद्धि देखने को मिल रही है। बाघ की सूचना से आमजनमानस में दहशत का माहौल बना हुआ है। आमजनमानस को बाघ से किसी प्रकार की कोई क्षति न पहुंचे जिसके लिए वन विभाग के अधिकारी व पुलिस महकमा बहुत ही सक्रिय रहता है। प्रशासन की इस प्रकार की सक्रियता के बाद भी बाघ द्वारा क्षेत्र में घटनाएं हो जाती है। बाघ द्वारा क्षेत्र में लगातार मानव और पशुओं पर हो रहे हमले से आमजनमानस काफी डरा सहमा हुआ है। बाघ के प्रकोप का सबसे बड़ा प्रभाव किसानों पर पड़ रहा क्योंकि किसानो को आवारा पशुओं के कारण दिन रात खेतों के पास जाना पड़ता है।किसान घर से तो खेत जाता लेकिन वापस आता है कि नही। क्षेत्र में हो रहे लगातार हादसों से प्रशासन भी परेशान है। बाघ के दहशत की खबर कल ग्राम पंचायत सिंगहा कला के मजरा सिंगहा खुर्द में नौरंगा बाद जाने वाली रोड पर देखने को मिली जहां ग्राम के लोगों ने बाघ द्वारा गाय पर हमला करते हुए देखा गया ग्राम पंचायत सिंगहा कला में बाघ को देखने के बाद, कुछ सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने पंचायत में बाघ आने की सूचना मंदिर व मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामवासियों को दी गई और साथ ही साथ सतर्कता बरतने के लिए भी ग्राम वासियों से आग्रह किया गया। बाघ की दहशत ग्राम पंचायत नौरंगा बाद में भी देखने को मिली जहाँ जरनैल सिंह पुत्र सुच्चा सिंह व रविन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह के कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। क्षेत्र में बाघ के बढ़ते कहर ने किसानों से लेकर मजदूरों तक का जीना हराम कर दिया।
इस बाबत को लेकर बेलरायां रेंज के रेंजर विमलेश कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया की पेट्रोलिंग चालू है और हमारी तरफ से पुरजोर कोशिश की जा रही है कि बाघ से किसी भी प्रकार से किसी को कोई क्षति न पहुंचे।


0 Comments