लॉजियम मूवी प्रोडक्शन की तरफ से रियल्टी शो , बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

 


लखीमपुर खीरी ।  लॉजियम मूवी प्रोडक्शन की तरफ से  रविवार को शहर में रियलिटी शो किया गया जिसमें लखीमपुर खीरी के बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत जिले के शहर वह गांव से कई बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई जिले के लिए यह गौरव की बात है कि लॉजियम मूवी प्रोडक्शन इस तरह का शो कर रहा है और जिले के बच्चों में छिपे टैलेंट को निकाल कर आगे ले जाने का प्रयास कर रहा है इससे पहले भी जिले से कई बच्चे सिंगिंग डांसिंग एक्टिंग में जिले का नाम रोशन कर चुके हैं इसी क्रम में लाइजियम मूवी प्रोडक्शन जो जिले के बच्चों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें एक सुनहरा मौका देने का प्रयास कर रहा है आपको बता दें की यह प्रोडक्शन कई शॉर्ट मूवी भी बना चुका है जिसमें जिले के बच्चों को अवसर प्रदान किया है प्रोडक्शन के डायरेक्टर प्रदीप शुक्ला ने बताया कि हमारी तरफ से इस तरह के प्रोग्राम आगे भी किए जाएंगे जिससे लखीमपुर खीरी में छिपे प्रतिभा को देश विदेश तक लिए ले जाया जा सके उन्होंने बताया कि जो बच्चे एक्टिंग डांसिंग सिंगिंग का शौक रखते हैं और गरीब हैं उनके लिए लॉजियम मूवी प्रोडक्शन फ्री में सुविधा प्रदान करेगा और उन्हें डांसिंग मूवी सिंगिंग जिस क्षेत्र में जाना है उसमें मदद करेगा प्रदीप शुक्ला ने बताया कि इस प्रोग्राम में लगभग 50 से 60 बच्चों ने हिस्सा लिया इसके बाद जो बच्चे इस ऑडिशन में सेलेक्ट होंगे उन्हें लखनऊ में ऑडिशन में भेजा जाएगा उसके बाद उसमें सेलेक्ट होने के बाद लास्ट ऑडिशन  मुंबई में होगा इसमें जो बच्चे सेलेक्ट हो जाएंगे उन्हें मूवी में मौका दिया जाएगा ।



Post a Comment

0 Comments