स्वामित्व योजना के तहत खीरी में आबादी का होगा ड्रोन सर्वेक्षण, राजस्व अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

 


लखीमपुर खीरी । सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना के तहत आबादी का ड्रोन सर्वेक्षण कराए जाने के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया।


सर्वे ऑफ इंडिया भारत सरकार की ओर से कैप्टन अजय सिंह नेगी ने ज़िले के राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों को स्वामित्व योजना के तहत आबादी का ड्रोन सर्वेक्षण कराए जाने के संबंध में बड़ी बारीकी से प्रशिक्षित किया।


एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि "स्वामित्व योजना" केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। आज होने वाले प्रशिक्षण में आबादी का ड्रोन सर्वेक्षण कराए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही। इसमें किसी प्रकार की जिज्ञासा के संबंध में जानकारी कर लें ताकि फील्ड में पूरी सुचिता के साथ सर्वेक्षण कराया जा सके।


इस प्रशिक्षण में तहसीलदार उमाशंकर, अनिल यादव, विपिन द्विवेदी, आशीष कुमार सिंह, विकासधर दुबे, डॉ धर्मेंद्र पांडेय, सभी राजस्व निरीक्षक सहित सहायक भूलेख अधिकारी राकेश त्रिवेदी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments