किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


मैलानी खीरी-थाना मैलानी पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने से पहले सीएचसी बांकेगंज में उसका मेडिकल कराया।उल्लेखनीय है कि किशोरी ने आरोपी पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 19 फरवरी की शाम 5 बजे जब वह अपने खेत में अपने पुत्र के साथ काम कर रही थी,उसी समय मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरताली मजरा,ग्रंट नंबर 11 निवासी राजेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद मेरे घर जाकर मेरी नाबालिक पुत्री को यह कहकर खेत पर ले आया कि उसकी मां ने बुलाया है,मगर वह उसके खेत पर ना ले जाकर अन्य किसी दूसरे खेत में ले गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपी ने  किशोरी से पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी।किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बतायी।थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी को बांकेगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है,जिसको जेल भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments