भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ग्राम चौपाल चुनावी सभा को किया संबोधित



कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने किया जोरदार स्वागत




लखीमपुर  खीरी।भीरा में ग्राम चौपाल चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही ग्राम चौपाल चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी सहित जिले के विधानसभाओं के विधायक मौजूद रहे। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी का ग्राम चौपाल अभियान से शुरू हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि  पंचायत चुनाव में ईमानदार, निष्ठावान व गांव के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित योग्य उम्मीदवारों की विजय से अन्त्योदय लक्ष्य की प्राप्ति का उद्देश्य लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि सम्पन्न, समृद्ध व आत्मनिर्भर गांव से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए पार्टी पंचायत चुनाव में योग्य उम्मीदवारों के साथ विजय का संकल्प लेकर चुनाव लड़ेंगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी नेतृत्व की केन्द्र सरकार व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं तथा कड़े व बड़े निर्णय पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत का आधार होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम चैपाल अभियान के तहत पार्टी गांव-गांव तक पहुंचकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व निर्णयों का दस्तावेज लेकर प्रत्येक दहलीज पर दस्तक देगी।

Post a Comment

0 Comments