लखीमपुरखीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में उप निरीक्षक मदनपाल राणा मय हमराह उपनिरीक्षक रईस अहमद कांस्टेबल अनूप कुमार सिंह चौहान कांस्टेबल गौरव कुमार के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों के संदिग्ध प्रतीत आने पर चेक किया गया तो मोटरसाइकिल चालक नीरज कश्यप पुत्र छोटेलाल कश्यप निवासी कस्बा व थाना मैगलगंज खीरी के पास से एक अदद नाजायज अवैध चाकू व मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति प्रेम पुत्र पुत्तू तेली निवासी नैका खेड़ा थाना पिसावां जनपद सीतापुर के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।थाना स्थानीय पर नीरज कश्यप पुत्र छोटेलाल कश्यप निवासी कस्बा व थाना मैगलगंज खीरी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 80/2021 धारा 4/25 आयुध अधिनियम 1959 तथा प्रेम पुत्र पुत्तू तेली निवासी नैका खेड़ा थाना पिसावां जनपद सीतापुर के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 81/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 पंजीकृत किया गया।मोटरसाइकिल के कागजात नहीं पाए जाने पर मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स) को अंतर्गत धारा 207 मोटरयान अधिनियम 1988 सीज किया गया। अग्रिम कार्रवाई हेतु अभियुक्तों को श्रीमान न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मदी खीरी के समक्ष पेश करने भेजा गया।


0 Comments