बिजुआ इलाके में दिखा बाघ, दहशत में लोग

 

सार्थक कुमार




गुलरिया खीरी । कोतवाली भीरा के क्षेत्र वन रेंज भीरा के अन्तर्गत ग्राम

बिजुआ इलाके में टाइगर की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत है, वही शुक्रवार की

सुबह खेत जा रहे किसानों ने बिजुआ में टाइगर को छलांग लगाकर खेत में जाते

देखा और उनके होश उड़ गए। वही इसके एक दिन पूर्व भी बस्तौला चैराहे के पास

टाइगर देखा गया था। आए दिन इलाके में टाइगर के मूवमेंट से लोगो में दहशत

का मौहाल है।   मिली जानकारी के अनुसार भीरा रेंज के बिजुआ में  मैला

मैदान के पास गन्ने के खेत में शुक्रवार की सुबह टाइगर देखा गया जिसके पग

चिन्ह भी खेत में मिले है। बिजुआ निवासी हरि राम, मतोले अवस्थी, बलवीर

खेत जा रहे थे और उनके सामने से छलांग लगाकर  टाइगर सड़क क्रास करते हुए

एक खेत से दूसरे खेत में घुस गया। यह नजारा देख किसानों के होश उड़ गए।

उन्होंने बताया टाइगर बिजुआ निवासी मंगल मिश्रा के गन्ने के खेत में बैठक

था, और वहां से टाइगर छलांग लगाकर इशरत के खेत में घुस गया यह देख

किसानों के होश उड़ गए । वन रक्षक अवनीश शर्मा ने छोटा तेंदुआ होने की बात

कहीं है और लोगो को खेतों की तरफ न जाने की हिदायत दी है।

Post a Comment

0 Comments