हाथरस। जिले में 3 जनवरी को सरसो के खेत में पड़े मिले युवक के शव की घटना का पुलिस ने खुलासा, मृतक की पत्नीं उसके प्रेमी और एक अन्य युवक को जेल भेजा है, मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या।
बताते चले हाथरस की थाना कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई में बीते 03 जनवरी को सरसों के खेत की रखवाली करने गए युवक की गला दवाकर हत्या कर दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल में जुट गई, युवक की शिनाख्त छोटेलाल पुत्र खेम सिंह निवासी गांव कनकपुर जिला अलीगढ़ के रूप में हुई थी, रविवार को एसपी विनीत जायसवाल ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी सुधा के हत्यारे अरविंद से अवैध संबंध थे, अरविंद उत्तराखंड रोडवेज में बस में चालक था, जो लॉकडाउन के चलते अपने गांव में ही रह रहा था, इस बीच मृतक की पत्नी सुधा के हत्यारे अरविंद्र से प्रेम सम्बन्ध के साथ अवैध सम्बन्ध बन गए, जैसे ही मृतक छोटेलाल को पत्नी के अवैध सम्बन्धो की जानकारी हुई तो मृतक की पत्नी सुधा ने अपने प्रेमी अरविन्द्र से पति की हत्या कर उसे रस्ते से हटाने को कहा जिसके बाद आरोपी अरविंद्र ने अपने एक साथी दलवीर के साथ हत्या की योजना बनाई।
बीते 03 जनवरी की रात जब छोटेलाल अपने खेत पर सरसो की फसल की रखवाली करने गया तो इसी बीच योजना के तहत अरविंद्र अपने साथी दलवीर के साथ मौके पर पंहुच गया, अरविन्द्र और दलवीर ने खेत की रखवाली कर रहे छोटेलाल की गला दवाकर हत्या कर दी और शव को खेत पर ही पड़ा छोड़कर भाग गए, एसपी विनीत जायसवाल युवक की घटना का खुलासा करते हुए मृतक छोटेलाल की पत्नी उसके प्रेमी अरविंद्र और हत्या में साथ देने वाले आरोपी दलवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


0 Comments