विपिन कुमार
लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट में वांछित एवं 10,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त संदीप पुत्र श्रीधर को अवैध शस्त्र कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के दौरान आज दिनांक 10.01.21 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा बेहटा चौराहे से मु0अ0सं0 623/20 धारा 2/ 3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट, थाना धौरहरा में वाँछित व 10,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त सन्दीप उर्फ चरन्जू पुत्र श्रीधर निवासी चिकवनपुरवा मजरा समरदाहरी थाना ईसानगर खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया है।


0 Comments