ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

 पलियाकलां-खीरी।

पलिया संपूर्णानगर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों को दुर्घटना की सूचना दे दी है।
थाना फूलबेहड़ के कुसमौरी निवासी युवक हरिशंकर(19) पुत्र लोकेश कुमार पलिया कोतवाली के गांव मरौचा में रह रहे अपने रिश्तेदार के घर बाइक से आया हुआ था। युवक मंगलवार की शाम बाइक से मरौचा से खैराना गांव के लिए निकला था। बताया जाता है कि रोड पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के  रिश्तेदारों व परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों सहित रिश्तेदारों में कोहराम की स्थिति मची हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। बता दें कि चीनी मिल के चलते ही हर साल दुर्घटनाओं की संख्या में खासा इजाफा हो जाता है।
               

Post a Comment

0 Comments