खेल से होता है मानसिक, शारीरिक तथा बैद्धिक बिकास: मोनू नायक


ललितपुर। आगामी पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बनयाना क्रिकेट क्लब द्वारा आठवें क्रिकेट टूर्नामेंट प्रितियोगिता का सुभारंभ गांव के रेंज ग्राउण्ड में बुधवार को किया गया। उद्घाटन मुकाबला परसई और ककरुआ टीम के मध्य खेला गया, जिसमें परसई टीम पराजित हुई।

    टूर्नामेंट का सुभारंभ गांव के युवा समाजसेवी मोनू नायक ने भूमि पूजन के साथ फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे राजा भैया ने अपने उद्बोधन में युवाओं को खेल के प्रति पूर्ण मनोयोग के साथ समर्पित होकर खेल को खेल की भावना से खेले जाने की अपील की, उन्हौने कहा कि खिलाड़ियों को खेल में लगातार सुधार कर निखार लाना चाहिए, तभी आगे बढ़ पाना सम्भव होता है। अतिथि के रूप में मौजूद रहे शिव आदित्य सिंह बुन्देला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती पर सीमित संसाधनों से क्षेत्र में छिपी प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पाती। आयोजक रविकांत रजक ने संयुक्त रूप से अपने बिचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल हमें संघर्ष से निपटने की कला सिखाता है। इसके माध्यम से मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक बिकाश सम्भव होता है। आयोजन मंडल के अध्यक्ष नातीराजा परमार ने बताया कि आयोजन में सभी सोलह क्षेत्रीय टीमें प्रतिभाग ले सकेंगी। और प्रत्येक मैच सोलह ओवर का होगा। 

उद्घाटन समारोह के उपरांत पहला लीग मैच परसई और ककरूआ टीम के मध्य खेला गया। ककरूआ टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित सोलह ओवर के मुकाबले में 261 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा। जिसमें बकील पटेल ने 83, ब्रजकिशोर 38, संदीप ने 30 रनों का बिशेष योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

जबाबी पारी खेलते हुये परसई टीम निर्धारित 16वें ओवर के अंतिम पड़ाव में महज 210 रन ही बना सकी। परसई की ओर से मुकेश ने सर्वाधिक 84 तथा दिनेश ने 21 रन बनाये। और इस तरह परसई टीम के लिए 50 रनों के लंबे अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ककरुआ टीम की ओर शानदार प्रदर्शन करते हुए बकील पटेल ने मैच जिताऊ 83 रनों की पारी खेली, जो मैन ऑफ द मैच प्लेयर चुने गए।

आयोजन समिति/टीम सदस्य नीरज, मुकेश, संजू, मनोज, तेजपाल, राजाभैया, राहुल, बकील, राजू राजा, धर्मेन्द्र, समीर, राघवेंद्र, बलराम, नंन्हेराजा, पत्रकार राजू तिवारी, पत्रकार अरविन्द मिश्रा, पत्रकार दिनेश पस्तोर, पत्रकार इन्द्रपाल सिंह, पत्रकार चक्रेश दुबे आदि मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments