सपा कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर किया घेराव

फराज खान 




गोला खीरी । गोला नगर के सदर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा घेरा आयोजित किया गया।सदर चौराहे पर युवा घेरा बनाकर युवाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा भी विस्तार से हुई।

             युवा घेरा कार्यक्रम में किसान विरोधी बिल!मंहगी होती शिक्षा!बेरोजगारी!युवाओं पर फर्जी केस तथा निर्दोषों पर लगी एनएसए!पूंजीनिवेश का अभाव और फैक्ट्रियों में बंदी के साथ छंटनी!सरकारी भर्तियों में धांधली!महिलाओं-बच्चियों से दुष्कर्म!ध्वस्त कानून व्यवस्था!शिक्षा क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप!छात्रसंघो के चुनाव!शिक्षा संस्थाओं में खास विचारधारा का प्रचार!मंहगी फीस!आनलाइन शिक्षा में विसंगतियां, गरीब पिछड़े और अनुसूचित जाति के छात्रों की उपेक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी।

इस कार्यक्रम में लियाक़त हुसैन , पंकज लाल, बॉबी वर्मा, रजत गुप्ता , आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments