आईजी ने किसानो के साथ की बैठक, शांति व्यवस्था में सहयोग की कही बात

 -लखनऊ रेंज की आईजी ने क्षेत्रीय फार्मरों से शांतिपूर्वक आंदोलन करने कि, की अपील



पलियाकलां-खीरी। 

शनिवार को आईजी लक्ष्मी सिंह कोतवाली में पहुंची और किसानों के साथ बैठक करते हुए दिल्ली ना जाकर तहसील स्तर पर भी अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने की बात कही। शनिवार को आईजी लक्ष्मी सिंह पलिया कोतवाली में पहुंचीं। आईजी ने क्षेत्रीय फार्मरों के साथ कोतवाली में बैठक करते हुए उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की और कहा कि वे यदि आंदोलन जारी ही रखना चाहते हैं, तो शांति पूर्वक स्थानीय स्तर पर ही अपना आंदोलन करें। ज्ञापन देना चाहें तो हम उनका ज्ञापन प्राप्त कर शासन तक  पहुंचा देंगें। आईजी ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करे। आईजी ने एसडीएम व सीओ से पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसआई और लेखपालों को संदिग्ध लोगों की सूची बनाकर पाबंद किए जाने के निर्देश दिये जिससे आगे कोई दिक्कत न हो सके। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उन्हें अधीनस्थों से तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम डा. अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ संजय नाथ तिवारी, कोतवाल भानु प्रताप सिंह के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी गुरुद्वारा प्रबंध समिति के प्रधान बलदेव सिंह, छिन्दरपाल सिंह, जसमेल सिंह, मलकीत सिंह, सरवन सिंह, सेवा सिंह, गोपीनन्नर, गुरिंदर सिंह वालिया आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments