अलीगढ़! शादी से पहले युवती ने डीएम से लगाई गुहार, दूल्हे को गांव मे बारात लेकर पहुंचने मे होगी दिक्कत, ठीक कराई जाए गांव की बदहाल सड़क
गांव की रहने वाली युवती ने अपनी शादी से पहले जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गांव की जर्जर पड़ी सड़क को ठीक कराने की लगाई गुहार। गांव के अंदर आयेगी बरात तो बारातियों को गांव पहुंचने में आएगी दिक्कत। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए सड़क ठीक करने का दिया निर्देश।
अलीगढ़ के जिलाधिकारी कार्यालय मे एक युवती अपनी शादी से पहले अपने गांव की सड़क बनवाने की मांग को लेकर पहुंची। युवती ने डीएम को बताया कि उसकी जल्दी ही शादी होने वाली है। गांव की सड़क काफी समय से बदहाल हालात मे खराब पड़ी हुई है। जिससे गांव के अंदर बारात आने मे दिक्कत होगी। जिसके बाद डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारी को बुलाकर युवती की शादी से पहले सड़क बनाने के निर्देश दे दिया गया।
दरअसल इगलास तहसील के गांव हस्तपुर की एक युवती करिश्मा डीएम के सामने एक मांग लेकर पहुंची। बीएड पास युवती का कहना है कि उसके गांव की सड़क है वह बहुत ही जर्जर हालत मे खराब पड़ी हुई है जिससे गांव के अंदर काफी समस्या सामने आ रही है। क्योंकि अब उसकी बरात गांव मे आने वाली है। जिससे खराब पड़ी सड़क के कारण उसकी बारात को आने में काफी दिक्कत होगी। इसलिए वह डीएम कार्यालय पर अपने गांव की सड़क बनवाने की मांग को लेकर पहुँची थी। युवती करिश्मा का कहना था कि सड़क में काफी कीचड़ भरी हुई है और गड्ढे हैं। जिसकी वजह से सड़क पर निकलने में काफी दिक्कत होती है।
ज़िलाअधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि एक युवती करिश्मा अपने गांव की खराब पड़ी सड़क को लेकर अपनी फरियाद लेकर आई थी। एप्लीकेशन मे लिखा था कि उसकी शादी 27 फरवरी को है और गांव की सड़क खराब पड़ी है। उसकी बरात जो गांव मे आएगी उसमे काफी कठिनाई होगी। इसलिए उसके प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तुरंत डीआरडीओ और उससे संबंधित अधिकारी को बुलाया गया। और कहा तत्काल गांव जाए और सड़क बनाने का काम मनरेगा या किसी भी योजना के माध्यम से शुरू कर दिया जाये और युवती की शादी से पहले गांव की पूरी सड़क बना दें। डीएम ने इस दौरान बताया कि मिशन शक्ति का अभियान चल रहा है। जिसमे लड़की खुद अपने गांव के लिए सड़क की बात को लेकर आई है। यह प्रोग्राम महिलाओ की जागरूकता को दिखाती है।ये अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोग्राम का सीधा और सटीक उदाहरण है कि लड़कियां आज खुद जागरूक होकर इस दिशा मे आगे बढ़ रही है।


0 Comments