नरोत्तम लाल
लखीमपुर खीरी। सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत डेढ़ करोड़ की लागत से पण्डित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना से बनने जा रहे अटल पार्क का शिलान्यास करने पहुंचे खीरी सांसद अजय कुमार मिश्र व निघासन विधायक शशांक वर्मा ने भूमि पूजन के साथ पहली ईंट रखकर पार्क का शिलान्यास किया उसके बाद सांसद व विधायक ने नगर के मैरिज हाल में पहुंचकर सभा को संबोधित करते हुए खीरी सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विश्व में भारत को शिखर पर पहुंचाने वाले देश के प्रधानमंत्री के द्वारा जनहित में चलाई जाने वाली योजनाएं का भी बखान किया इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा में आज बालिका दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से प्रस्तावित अटल पार्क का भूमि पूजन के पश्चात न्यू की पहली ईंट रखकर खीरी सांसद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके पश्चात सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार की उज्जवला योजना, आवास योजना, स्वास्थ्य जैसी विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया वह महिलाओं का इस प्रजातांत्रिक देश में सर्वोत्तम स्थान पहुंचाने की भी बात कही उनके पोषण व महिला अपराध के प्रति गंभीर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था करने का भी सरकार के उद्देश्य के बारे में बताया तथा कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों को गैर राजनीतिक दल बताते हुए कहा कि यह किसान बिल किसानों के लिए अति लाभदायक है इससे बिचौलियों का खात्मा होगा वह किसान अपनी उपज का सही मूल्य पा सकेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्रा,अर्बन कॉपरेटिव बैंक के संचालक सुनील बत्रा,सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, सिंगाही मण्डल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित क्षेत्र से आये हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


0 Comments