शिखर अस्पताल का लाइसेंस हुआ निलंबित

 कोरोना मरीज से मानक से अधिक पैसा लेने का मामला 

लखीमपुर खीरी । कोरोना संक्रमित मरीजों से  इलाज के लिए शासन द्वारा तय किए गए मानक से अधिक वसूली करने पर एक प्रइवेट अस्पताल  का लाइसेंस सस्पेंड  कर दिया गया है और उससे जवाब तलब किया गया है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर स्थित  शिखर नाम के एक निजी अस्पताल का है ।

जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए शिखर अस्पताल को चयनित किया था. लेकिन इस अस्पताल में मरीजों से इलाज के एवज में जमकर अवैध वसूली की जा रही थी. इस अवैध वसूली की शिकायतें मरीजों ने प्रशासन से की तो प्रशासन ने डॉक्टरों की एक 5 सदस्य टीम बनाकर अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए. जांच के दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से मनमाने तरीके से अधिक पैसे की वसूली की गई. इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएमओ ने शिखर अस्पताल के लाइसेंस को सस्पेंड कर 24 घंटे में अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।




डीएम शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शिखर अस्पताल को प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चयनित किया था लेकिन लगातार इस अस्पताल की अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं. 5  लोगों की टीम को अस्पताल की जांच करने के निर्देश दिए गए थे. जांच के दौरान अस्पताल में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं. इसके चलते अस्पताल के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है. 24 घंटे में अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है. अस्पताल प्रशासन के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है. इस कोरोना की वैश्विक महामारी में जो भी जमाखोरी या मरीजों से अवैध वसूली करेगा, उसके खिलाफ प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा.

Post a Comment

1 Comments

  1. #Delhi

    दिल्ली में पटाखे जलाने वालों पर एफआईआर,

    दिल्ली पुलिस ने 210 एफआईआर दर्ज की,

    पुलिस ने 143 लोगों को गिरफ्तार भी किया,

    ReplyDelete