पीएम आवास योजना लाभार्थियों का कम्प्यूटर से डाटा गयाब

 लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए  आवेदक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहजम ब्लॉक के 856 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास योजना से ऑटो डाटा डिलीट हो गया है। इसके कारण यह पात्र लाभार्थी आवास पाने से वंचित रह गए हैं। वही आवास प्लस ऐप पर बेहजम ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों का डाटा फीड था। मगर ऑटो डाटा डिलीट हो जाने से कई गरीब परिवार पक्की छत पाने से वंचित रह गए हैं। वही जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि शायद आवास प्लस एप पर पंजीकरण के समय मोबाइल नंबर देने की बजाय लैंडलाइन नंबर फीड करने की वजह से हुआ है। वही नीमगांव ग्राम पंचायत के कई पात्र  लाभार्थियों के नाम ऑटो डिलीट हो गए हैं। वही जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि जिन पात्र  लाभार्थियों के नाम डिलीट हो गए थे उनको चिन्हित कर लखनऊ शासन के पास भेज  दिया है।  वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थी काफी ज्यादा उम्मीदें लगाए  बैठे हैं कि शायद उन्हें पक्की छत  मुहैया हो जाए।



कटे हुए नामों का डाटा निकालकर लखनऊ भेजा गया है अगला आदेश आने का इंतजार करना होगा  सत्येंद्र कुमार बीडियो बेहजम

Post a Comment

0 Comments