तीसरे दिन भी जारी रहा आशाओं का धरना

 




-बीसीपीएम व सीएससी अधीक्षक के स्थानांतरण की कर रहीं हैं।

पलियाकलां-खीरी।

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट पर बीसीपीएम व अधीक्षक के खिलाफ आशाओं व एएनमों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगीं।

बता दें कि बुधवार सीएचसी में तैनात बीसीपीएम रानी पांडेय पर अभद्र भाषा व रिपोर्ट लगाए जाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने से आक्रोशित आशाओं ने एएनम के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया था। समस्या का समाधान ना होने पर आक्रोशित आशाएं तहसील में जा पहुंचीं थी और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम डा. अमरेश से मुलाकात करते हुए बीसीपीएम पर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई ना होने 

से नाराज सभी आशाएं व एएनम गुरुवार की सुबह फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गईं थीं। आशा व एएनम के धरना प्रदर्शन में बैठने के चलते गुरुवार को टीकाकरण का कार्य भी बाधित हो गया था। धरना प्रदर्शन की सूचना पर गुरुवार को जिले से एडिशनल सीएमओ आरके दीक्षित ने पलिया सीएचसी में पहुंचकर बीसीपीएम रानी पांडे को जिला ऑफिस पर अटैच कर दिए जाने के बात कहते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन डिप्टी सीएमओ के इस आश्वासन को आशा व एएनम ने स्वीकार ना करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग रखीं थीं। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक व बीसीपीएम को स्थानांतरण किए जाने की मांग को लेकर तीसरे दिन आशा बहुओं में सीएचसी गेट पर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा।


Post a Comment

0 Comments