दुनिया अब डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रही है और अब कार्ड, आनलाइन ट्रांजिक्शन और मोबाइल एप से पेमेंट बहुत कॉमन बात हो गई है लेकिन क्या आप जानते हैं जल्द ही चेहरा स्कैन करने वाला सिस्टम आ सकता है. इसमें आपको न कार्ड की जरूरत होगी, ना ही मोबाइल की. बस आपका चेहरा स्कैन किया जाएगा और पेमेंट हो जाएगा. यह दावा किया है एक प्रमुख डेली जर्नल ने. इसकी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 तक दुनिया में 1.4 अरब से ज्यादा लोग फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से पेमेंट करेंगे.
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चेहरा दिखाकर पेमेंट करने का सिस्टम नीदरलैंड में विकसित हो रहा है. नीदरलैंड की एक कंपनी ने हाल ही में अपने बायोमीट्रिक पेमेंट हार्डवेयर-विजनलैब्स लूना पीओएस टर्मिनल के लॉंच की घोषणा की है. यह पेमेंट सिस्टम स्मार्टफोन को अनलॉक करने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन से ग्राहक के चेहरे को स्कैन करता है. स्कैन के बाद ग्राहक के चेहरे का टेंपलेट पेमेंट प्रोवाइडर कंपनी या बैंक को भेजा जाता है. इस पहचान के कंफर्म होने के बाद पेमेंट होती है.
यह माना जा रहा है कि जैसे ही यह सिस्टम लागू होगा, यह पूरी दुनिया में फैलने में बहुत समय नहीं लगेगा. संभावना है कि दुनिया के तमाम देश इसे जल्दी से अपना लेंगे.
यह माना जा रहा है कि साइबर क्राइम रोकने में यह सिस्टम काफी कारगर हो सकता है. चेहरे को स्कैन करने से पासवर्ड चोरी या कार्ड का नंबर पता लग जाने का डर नहीं रहेगा.
नये सिस्टम के शुरू होने से पहले ही लोगों के जेहन में तमाम सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर दो लोग हमशक्ल होंगे तो क्या होगा.

0 Comments