एक बार फिर लापरवाह हुए लखीमपुर के लोग

 योगेश वर्मा 





बिना मास्क व शोशल डिस्टेंसिंग की लोगो 


बिना मास्क व शोशल डिस्टेंसिंग के रहे घूम


पुराने एसपी बंगले पर हर सोमवारी बाजार में  लगती काफी भीड़ 


लखीमपुर खीरी । जंहा सरकार कोरोना की तीसरी लहर को चिंतित है इसी के चलते सरकार ने कांवर यात्रा पर रोक लगाने के साथ ही सावन मास में मंदिरों को भी बन्द कर दिया ताकि भीड़ न लग सके । साथ ही  उससे लड़ने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम भी कर रही है ताकि इस बार कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले ही उससे लड़ने के सारे पुख्ता इंतजाम कर लिए जाए जिससे लोगो को पिछली बार की तरह की परेसान न होना पड़े साथ ही अपनो को भी न खोना पड़े। लेकिन लखीमपुर का जिला प्रशासन और यहाँ के लोग कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिंतित नही दिख रहे है । एक बार फिर लोगो ने बेवजह घरों से निकलना सुरु कर दिया । निकलना तो सुरु ही किया साथ ही न तो लोग मास्क का प्रयोग कर रहे और न ही शोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है । लोग तो लापरवाह बने ही है साथ ही जिला प्रशासन भी इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा न तो लोगो को जागरूक कर रहा है और न ही भीड़ लगाने वालो पर कोई कार्यवाही कर रहा है अब तो दो दिन साप्ताहिक बंदी में भी लोग आराम से अपने प्रतिष्ठान खोलते है और आराम से अपना धंधा करते हैं ओर सब काम जिला प्रशासन के नाक के नीचे होता है । अगर जिला प्रशासन की मुस्तेदी देखनी है तो शहर से बाहर खण्डर पड़े पुराने एसपी बंगला चले जाएं जंहा पर हर सोमवार को सोमवारी बाजार लगती है जिसमे सेकड़ो की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते है सबसे खास बात तो यह होती है कि इस बाजार में न तो दुकानदार मास्क का प्रयोग करते है और न ही ग्राहक मास्क व शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता नजर आता है । 


बॉक्स 


क्या एक बार फिर लोग तीसरी लहर को स्वंम आने का न्योता दे रहे है , क्योकि जिस तरह लोग बिना मास्क व शोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही कर रहे है इससे क्या एक फिर लखीमपुर में हालत गम्भीर हो सकते है । आखिर क्यों नही लोग समझ रहे अपनी जिम्मेदारी क्यो नही कर रहे कोरोना गाइडलाइन का पालन।


बॉक्स


इस विषय पर जब एसडीम सदर अरुण सिंह से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि लोगो को जागरूक करने का अभियान कभी बन्द ही नही हुआ था , जनता जागरूक नही हों रही डण्डे के बल पर किसी को जागरूक नही किया जा सकता , ओर रही बात सोमवार बाजार में जो भीड़ लगती है उसको दिखवाता हूँ जो उचित कार्यवाही होगी कि जयेंगी । 

Post a Comment

0 Comments