टेलीफोन पर प्राप्त करें चिकित्सीय परामर्श, चिकित्सकों के नंबर हुए जारी
लखीमपुर खीरी । जिला चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई। ताकि घर बैठे लोगों को चिकित्सीय परामर्श मिल सके।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर सी अग्रवाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में टेली मेडिसिंस की सुविधा शुरू की गई। उन्होंने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक डॉ आर एस मधोरिया (एमडी मेडिसिन) मोबाइल नंबर 9839109479 व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश के मोबाइल 7007967828 व सायं 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सर्जन डॉ सतीश वर्मा के मोबाइल नंबर 7007966262 पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।


0 Comments