लखीमपुर खीरी। रेलवे ने कोरोना के कारण मार्च से मैलानी लखनऊ के बीच बंद ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी है, जिसका सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है, बताया जाता है कि 1 मार्च से मैलानी से बहराइच, बहराइच से मैलानी तक की सेवाएं शुरू होने जा रही है।पिछले करीब आठ माह से मैलानी-लखनऊ रूट पर बंद ट्रेन संचालन शुरू करने के लिए लखनऊ मंडल कार्यालय ने मैलानी-लखनऊ और मैलानी बहराइच रूट पर ट्रेन संचालन की अनुमति मांगी थी। इसके लिए गोरखपुर मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसके मुताबिक मैलानी से लखनऊ के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाने के लिए रेलवे मुख्यालय से आदेश मिलते ही बहराइच से मैलानी और मैलानी से बहराइच एक जोड़ी ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया। जिसमे सुबह मैलानी से बहराइच 8:30 बजे, बहराइच से मैलानी 8:30 बजे, मैलानी-लखनऊ सुबह 6:15 बजे, दोपहर 3:15 बजे
लखनऊ से मैलानी सुबह 6:20 बजे व दोपहर 1:45 बजे, मैलानी से बहराइच के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। वही ट्रेन संचालित होने से तमाम लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देने लग गई है। कुछ लोगों का कहना है की सबसे बड़ी परेशानी तिकुनिया, नानपारा, मिहिपुरवा, बहराइच जैसे तमाम क्षेत्रों में जाने वाले लोगों के लिए थी जिनको तमाम परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा था। वही लोगों को डग्गामार वाहनों से संवारी करने पर तीन गुना अधिक किराया चुकाना पड़ता था और तमाम वाहन बदलकर क्षेत्रों में सफर करना पड़ता था। लेकिन जब से ट्रेन की चलने की सुगबुगाहट तेज हुई है तब से कस्बावासियों में ख़ुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। स्टेशनों के बाहर व्यापारियों ने अपने दुःख बयां करते हुए कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी की मार तो दूसरी तरफ ट्रेने बंद हो जाने के कारण परिवार का भरण पोषण कर पाना बहुत मुश्किल से चल पा रहा था और दुकानों में भरा माल खराब हो जाने के कारण ज्यादातर दुकानें बंद हो चुकी थी। लेकिन जब से यह सूचना मिली है कि जल्द ही ट्रेन चालू होने जा रही है तो लोगों में एक बार फिर से आस जाग गई है।


0 Comments