नगर में अबॉर्शन करने का कुकृत्य जारी ??
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर नगर के जीजीआईसी के पास नवनिर्मित नाले के निकट झाड़ी में डिब्बों में पैक महिला यौन अंग , भ्रूड व अन्य मेडिकल कचरा मिलने से नागरिकों में रोष व हड़कंप है। करीब आधा दर्जन डब्बे मिले है। बाकायदा उस महिला का नाम भी लिखा है जिसकी युटेरस है ।इसके अतिरिक्त तमाम इंजेक्शन सिरिंज मिले हैं। नियमानुसार यह सामग्री वेस्ट मटेरियल ढोने वाली एजेंसी को प्रतिदिन सौंप देना चाहिए इसके बिना अस्पताल का पंजीकरण ही नहीं हो सकता । निश्चित रूप से किसी अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अवहेलना की गई है । यह अपराध है। इस कृत्य से बीमारी होने का खतरा पैदा हो जाता है। कोई बच्चा या जानवर सिरिंज खा सकता है। जिससे उसे गंभीर घाव हो सकते हैं। यह गंभीर घटना है । मिश्राना पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर गई थी । पुलिस मुंह नहीं खोल रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग भी मूक दर्शक बना है। इससे आशंका है कि लखीमपुर में बेधड़क अबॉर्शन करने का अवैध कृत्य जारी है।


0 Comments