शिव सेना ने मनाया बाल ठाकरे व शुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस

 सार्थक कुमार



लखीमपुर खीरी । बिलोबी मेमोरियल हॉल कैंपस में शिवसैनिक इकट्ठा होकर  साहब ठाकरे व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण  व पुष्प अर्पित कर मनाया  गया । इस अवसर पर जिला प्रमुख संतोष सिंह ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 में पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। इनके  पिता बाल केशव ठाकरे मध्य क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व एक अच्छे लेखक थे । बाला साहेब ठाकरे एक कार्टूनिस्ट व हिंदी दैनिक समाचार पत्र सामना पेपर के संपादक थे ।बाला साहेब ठाकरे के रहते मुंबई में खूंखार अपराधी दाऊद अहमद जैसे अनेक अपराधियों का सफाया करने में अहम भूमिका योगदान रहा। बाला साहेब ठाकरे के इशारे पर मुंबई थम जाती थी ऐसे बाला साहेब ठाकरे ।

 इस अवसर पर राकेश अवस्थी भवानी (प्रदेश सचिव )ने बाला साहेब ठाकरे व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माला अर्पण कर बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवसेना की स्थापना कट्टर हिंदुत्व वाली पार्टी की है जिसमें 80% समाज सेवा व  20 प्रतिशत राजनीति थी ।बाला साहेब ठाकरे राष्ट्र रक्षा वह हिंदू रक्षा हेतु 19 जून 1966 को शिवसेना की स्थापना की थी। इस दल का प्रतीक बाघ  व  चुनाव चिन्ह धनुष बाण है । पूरे देश में शिवसेना एक कट्टर हिंदुत्व राष्ट्रवादी पार्टी के रूप में  जानी जाती है ।

इस प्रकार सभी शिवसैनिकों से आवाहन किया बाला साहेब ठाकरे के बताए हुए मार्ग पर चलें 

इस अवसर पर शुशील शुक्ला जिला प्रभारी शिवसेना ,प्रमुख युवा सेना ज्ञान प्रकाश गौतम व युवा मंत्री सुधीर श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता हनुमान मिश्रा जिला सदस्यता प्रभारी पंडित प्रमोद महाजन ,अल्पसंख्यक यामिन, अबू बकर,ज़िला  प्रमुख व्यापार सेना रोशनलाल ,किसान सेना प्रमुख करुणा शंकर अवस्थी ,जिला उपप्रमुख उदय नारायण तिवारी ,मीडिया जिला प्रभारी विनोद सिंह ,जिला सचिव संतोष गौतम ,जिला महासचिव विपिन मिश्र भवानी सेना रमा कश्यप ,लक्ष्मी यादव आदि  सैकड़ों शिवसैनिक माल्यार्पण कर जन्म दिवस मनाया।

Post a Comment

0 Comments