इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) में शीतकालीन अवकाश के बाद फिर से दाखिले की खिड़की खुल गई है। परास्नातक के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए नए कटऑफ भी विभागों ने जारी कर दिए गए हैं। आज यानी मंगलवार को डिफेंस में खेल व कर्मचारी कोटा के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा राजनीति विज्ञान में दिव्यांग, खेल, कर्मचारी व शिक्षक कोटा के भी सभी अभ्यर्थी पहुंचेंगे।


0 Comments