बलिया । बर्ड फ्लू का खतरा जहां पूरे देश मे बना हुआ है वही यूपी के बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली वीनहा मार्ग पर 7 मरे हुए कौवे मिलने से सनसनी फैल गई। आननफानन में जिला प्रशासन ने जांच टीम को मौके पर भेजा ।जहां टीम ने सभी मृत कौवों का मेडिकल सेम्पल लिया ।डीएम बलिया ने बताया कि बर्डफ्लू के खतरे को देखते हुए सेम्पल को भोपाल लैब भेजा जाएगा।वही बलिया के सुरहाताल में आने विदेशी पक्षियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है । साथ ही जनपद के सभी पोल्ट्री फार्म को सावधानी बरतने के लिए गाइडलाइन दे दी गई है।


0 Comments